Pages

Sunday, 31 July 2016

Declaring Variable as Constant



Declaring Variable as Constant

कई बार वेरिएबल की वैल्यू को पूरे प्रोग्राम मे एक जैसा (constant) रखने की आवश्यकता होती हैं। हालांकि इसके लिए #define प्रीप्रोसेसर का इस्तेमाल कर कोंस्टंट का निर्माण किया जा सकता हैं। पर वेरिएबल को भी कोंस्टंट बनाया जा सकता हैं।

सी भाषा मे वेरिएबल को कोंस्टंट जैसा बनाने के लिए कीवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। const कीवर्ड इसके लिए उपयोग मे लिया जाता है। 

const int std_num = 98 ;

const सी भाषा मे एक नया क्वालिफायर हैं जिसके मानक ANSI ने परिभाषित किए हैं। यह की-वर्ड कंपाइलर को std_num नाम का वेरिएबल बनाया हैं। जिसका डाटा टाइप इंटीजर हैं। इसकी वैल्यू प्रोग्राम क्रियान्वयन के समय सुधारी (modify) नहीं की जा सकती हैं। तथा इस वेरिएबल नेम को असाइनमेंट आपरेटर के दाए भाग मे उपयोग किया जा सकता हैं पर बाए भाग मे उपयोग नहीं किया जा सकता हैं।

इस प्रकार यह वेरिएबल भी एक कोंस्टंट की तरह कार्य करेगे और इसे एक कोंस्टंट माना जाता हैं।

No comments:
Write comments

Popular Posts

Recommended Posts ×