असाइनमेंट
आपरेटर :
असाइनमेंट
आपरेटर का उपयोग वैल्यू को दाए भाग से बाए मे मौजूद वेरिएबल मे स्टोर करना होता
हैं। सी भाषा मे असाइनमेंट के कई प्रकार हैं पर मुख्य रूप से असाइनमेंट आपरेटर =
चिन्ह को कहा जाता हैं। असाइनमेंट आपरेटर मे दो वैल्यू होते हैं एक R-value और दूसरा L-value, असाइनमेंट आपरेटर R-value
की वैल्यू को कॉपी करता हैं L-वैल्यू मे जैसा
की नीचे दिखाया गया हैं।
असाइनमेंट
आपरेटर एक बाइनरी आपरेटर हैं, यानि यह दो ओपरेंड के साथ कार्य करता हैं। असाइनमेंट आपरेटर का precedence (मूल्य/ वरीयता) अन्य आपरेटर से लो हैं, जिसके कारण
दूसरे आपरेटर इससे पहले क्रियान्वित होंगे। किन्तु असाइनमेंट आपरेटर का precedence
‘,’ से ज्यादा हैं। निचे हम अन्य असाइनमेंट आपरेटर के बारे मे
जानते हैं।
Operator symbol
|
Name of the operator
|
Example
|
Equivalent construct
|
+=
|
Addition assignment
|
x += 4;
|
x = x + 4;
|
-=
|
Subtraction assignment
|
x -= 4;
|
x = x – 4;
|
*=
|
Multiplication assignment
|
x *= 4;
|
x = x * 4;
|
/=
|
Division assignment
|
x /= 4;
|
x = x / 4;
|
%=
|
Remainder assignment
|
x %= 4;
|
x = x % 4;
|
=
|
Simple Assignment
|
x = 4
|
x = 4
|
Additional
Assinment :
एडिशनल
असाइनमेंट, एक
कॉम्बो असाइनमेंट हैं, कॉम्बो असाइनमेंट दो असाइनमेंट के
मिले हुये स्वरूप को कहते हैं। इस आपरेटर मे प्लस आपरेटर और सिंपल असाइनमेंट को
मिला कर बनाया गया हैं जिसे चिन्ह “+=” से दर्शाया
जाता हैं। जैसे अगर लिखा गया हैं c + =
3 इसका मतलब होगा की c = c + 3;
Subtract Assignment :
Subtract assignment भी एक कॉम्बो आपरेटर हैं जिसे माइनस आपरेटर
और सिंपल असाइनमेंट से मिला कर बनाया गया हैं। जिसे “-=” चिन्ह से दर्शाया जाता हैं।
Multiplication assignment :
मल्टीप्लीकेशन असाइनमेंट आपरेटर
एस्टरीक(*) और सिंपल असाइनमेंट(=) से मिला कर बनाया गया हैं, यह किसी संख्या को एक वेरिएबल के साथ गुना कर उसी वेरिएबल मे
असाइन कर देता हैं। जैसे
a * = 4
à a = a * 4
यहाँ पर आप देख सकते हैं मल्टीप्लीकेशन
असाइनमेंट मे दो ओपरेंड हैं। a मे 4 को गुना कर जो
परिणाम आए उसे आ मे ही स्टोर करना हैं तब मल्टीप्लीकेशन असाइनमेंट का उपयो करेंगे।
डिवीजन
असाइनमेंट और रिमाइन्डर असाइनमेंट :
डिवीज़नल
असाइनमेंट और रिमाइन्डर असाइनमेंट दोनों ही बाइनरी आपरेटर हैं। डिवीजन आपरेटर को /= चिन्ह से दर्शाते हैं, जैसे mark = mark / 5 इस तरह के expression
को डिवीजन असाइनमेंट का उपयोग कर आप चाहे तो mark / = 5 भी लिख सकते हैं। इसमे mark वेरिएबल मे जो भी
वैल्यू होगी वह 5 से विभाजित हो कर मार्क मे वापस असाइन कर देगा।
रिमाइन्डर
असाइनमेंट किसी वैल्यू को विभाजित करने के बाद बचे हुये शेषफल को परिणाम के रूप मे
प्रदर्शित करता हैं। जैसे आप a जिसकी वैल्यू 5 हैं को 2 से
विभाजित करना चाहते हैं और शेषफल जो भी आए उसे वापस a मे
स्टोर करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको रिमाइन्डर असाइनमेंट उपयोग करना चाहिए। उदाहरण
a % = 2 जो की a = a % 2 की तरह कार्य करेगा।
सिम्पल
असाइनमेंट
सिम्पल
असाइनमेंट को = (इक्वल) चिन्ह से दर्शाते इसमे सिर्फ एक सिंबल का
उपतोग करते हैं जो की इक्वल (=) साइन हैं। इसमे कोई भी अरिथमेटिक आपरेटर नहीं होता
हैं। यह आपरेटर का उपयोग दाई भाग मे लिखे constant वैल्यू या
expression वैल्यू को बाए भाग मे लिखे वेरिएबल मे स्टोर करता
हैं जैसे a = 4 लिखा हुआ हैं यहा a एक
वेरिएबल हैं और 4 एक constant हैं,
यहाँ पर सिम्पल असाइनमेंट 4 को a स्टोर कर रहा हैं। इसके
अलावा एक उदाहरण ये भी हैं जहां पर = असाइनमेंट के दाए भाग
मे expression लिखा हुआ हैं। a = 2 +
100 / 2 यहा पर = असाइनमेंट के ड़ाए भाग मे एक्स्प्रेशन दिया हुआ हैं 2 + 100 / 2, सी प्रोग्राम मे division की precedence ज्यादा होती हैं इसलिए 100 / 2 पहले क्रियान्वित होगा इसमे बाद 2 + 50 क्रियान्वित
होगा जिसके बाद फाइनल वैल्यू ड़ाए भाग मे मिलेगी a = 52, अब 52 a वेरिएबल मे स्टोर हो जाएगा।
No comments:
Write comments