सी
भाषा मे पहला प्रोग्राम
सी मे प्रोग्रामिंग
करने से पहले सी प्रोग्राम को कैसे लिखा जाता हैं उसके बारे मे कुछ नियम जान लेना
बहुत ही जरूरी हैं। जिसे नीचे दिये बिन्दुओ द्वारा बताया जा रहा हैं।
1- सी प्रोग्राम मे हेडर फ़ाइल सम्मालित किया जाता हैं। जिससे
कम्प्युटर को आपके प्रोग्राम मे उपयोग होने वाले फंक्शन के कार्यो की जानकारी हो
सके।
2- सी मे बनाए प्रोग्राम मे main() नाम के फंक्शन होना बहुत ही अनिवार्य हैं।
3- एक प्रोग्राम मे केवल एक ही main() होता हैं।
4- सी प्रोग्राम का क्रियान्वयन main() से ही होता हैं।
5- अगर सी भाषा मे main() नहीं हैं तो प्रोग्राम किसी भी हालत मे नहीं चलेगा।
6- प्रोग्राम मे उपयोक्त होने वाले सभी कमांड और फंक्शन का
प्रयोग main() के बाद लगे “{” “}” कर्ली ब्रसेस के बीच मे ही करना चाहिए।
7- आमतौर मे सी मे सभी स्टेटमेंट अँग्रेजी के लोवर केस मे
ही लिखना चाहिए।
8- अँग्रेजी के अपर केस का प्रयोग केवल सांकेतिक नाम, आउटपुट स्ट्रिंग और संदेशो के लिए ही करना चाहिए।
9- सी प्रोग्राम मे सभी स्टेटमेंट यानि इन्सट्रक्शन को
सेमीकालन की सहायता से बंद करना चाहिए।
10-
प्रोग्राम
कमेंट लिखने की आदत डाले। कमेन्ट आपको और दूसरे नए प्रोग्रामर को प्रोग्राम के
प्रोसीजर के बारे जानकारी देता हैं। जिससे प्रोग्राम ओ समझने मे आसानी होती हैं।
11-
“{ }” कर्ली ब्रसेस का प्रयोग कोड का समूह बनाने के लिए होता हैं। और वह कोड
सिर्फ उसी समूह के लिए करते हैं।
No comments:
Write comments