Saturday, 1 April 2017
अरे क्या होता हाँ? || What is Array in C?

Wednesday, 2 November 2016
goto statement in c

goto statement's syntax:
any_function()
{
Statement 1;
goto aa;
Statement 2;
Statement 3;
aa:
statement 4:
}
कई प्रोग्रामरो द्वारा goto के इस्तेमाल को नकारने की बात कही गई हैं और उनका यह कहना हैं की जहां तक संभव हैं goto का इस्तेमाल करने से बचे क्योंकि goto के इस्तेमाल से कई बार बहुत ही अनसुलझी गुत्थी का निर्माण होता हैं जिसे प्रोग्राम के परिणाम का अनुमान नहीं लगाया जा सकता, तथा परिणाम असामान्य प्राप्त होता हैं।
ध्यान देने वाली बात यह हैं की goto स्टेटमेंट का इस्तेमाल कर आप नीचे के स्टेटमेंट जम्प कर के नीचे की ओर बढ़ सकते हैं तथा आप ऊपर के कोड को दुबारा पढ़ सकते हैं। यानि आप ऊपर की ओर भी जम्प कर सकते हैं जैसे की नीचे दिये चित्र मे दर्शाया गया हैं।
#includemain() { int a=1; loop: a++; printf("number = %d",a); if(a<10 goto="" loop="" pre="" printf="" program="" terminated=""> 10>
Monday, 17 October 2016
continue statement in c programming

main()
{
int a=10;
while (a<15)
{
a++;
continue;
printf("\nValue of a is %d", a);
}
}
Value of a is 11 Value of a is 12 Value of a is 13 Value of a is 14 Value of a is 15
#includeint main () { /* local variable definition */ int a = 1; /* do loop execution */ do { if( a ==3 || a==6 || a==7) { /* skip the iteration */ a = a + 1; continue; } printf("value of a: %d\n", a); a++; } while( a < 20 ); return 0; }
value of a: 1 value of a: 2 value of a: 4 value of a: 5 value of a: 8 value of a: 9 value of a: 10
Sunday, 16 October 2016
FOR LOOP in C Programing

यह लूप दूसरे मौजूद लूप से ज्यादा लोकप्रिय हैं। हालांकि यह बाँकी लूप से भिन्न हैं। इस लूप को उपयोग करने के लिए for की-वर्ड का उपयोग किया जाता हैं। जिसमे तीन प्रकार के सेक्शन का इस्तेमाल होता हैं, इस लूप को समझने के लिए सबसे पहले for लूप का syntax देख लेते हैं।
सिंटेक्स :
for(initialization; condition; counter)
{
statement 1;
statement 2 ;
}Initialization section: फॉर लूप मे initialization सेक्शन मे काउंटर किए जाने वाले वैरिएबल को initialize करते हैं। जब लूप क्रियान्वित होता हैं तब यह सेक्शन उपयोग मे आता हैं, इसके बाद इस सेक्शन का उपयोग नहीं होता हैं। इन सेक्शन का केवल एक ही कार्य हैं, फॉर लूप मे उपयोग होने वाले वैरिएबल को प्रारम्भिक वैल्यू देना।
कंडीशन सेक्शन : इस सेक्शन मे शर्त को जांचा जाता हैं। सी भाषा मे लूप किसी शर्त के सही पाये जाने तक चलता हैं, और इसका निर्धारण कंडीशन सेक्शन मे कंडिशन को जांच कर किया जाता हैं।
Counter : यह सेक्शन for लूप मे उपयोग हो रहे वेरियबल की वैल्यू को काउंट करता हैं। क्यूंकी इस वेरियबल के माध्यम से लूप की कंडीशन को जाँचना होता हैं। इसलिए काउंटर वेरियाबल की वैल्यू को काउंट करता हैं जिससे यह पता चल सके की करेंट मे लूप कितनी बार लूपिंग कर चुका हैं।
Flowchart of FOR Loop
ऊपर दिया फ़्लोवचार्ट for लूप के क्रियान्वयन के बारे मे बता रहा हैं।
[1] जैसा की आप देख रहे हैं की सबसे पहला स्टेप expression initialization होता हैं। जिसके अंतर्गत वेरिएबल को प्रारम्भिक वैल्यू दी जाएगी।
[2] फिर आप कंडीशन टेस्टिंग सेक्शन देख रहे हैं जिसमे वेरियबल को दिये गए शर्त के आधार पर जांचा जाएगा।
[3] अगर कंडीशन गलत हुई तो लूप एक्ज़िट हो जाएगा।
[4] अगर लूप मे दी गई शर्त सही हैं तो लूप नियमित रहेगा और लूप के बॉडी मे दिया गया स्टेटमेंट क्रियान्वित होगा। और ये तब तक होता रहेगा जब तक शर्त सही पाई जाती रहेगी।
[5] पंचवा स्टेप काउंटर करना हैं, जिसके अंतर्गत वेरिएबल की वैल्यू को update किया जाता हैं। अगर यह चरण नहीं करेंगे, तो लूप अनंत समय तक चलता रहेगा।
याद रखने योग्य बाते
1- एक लाइन के कोड को लूपिंग करने के लिए लूप की बॉडी बनाना जरूरी नहीं हैं। यानि ब्रसेस की आवश्यकता नहीं हैं।
2- initialization, condition और counter को एक लाइन मे ही लिखा जाना चाहिए। जिसमे initialization और कंडीशन के बाद सेमीकालम लगाना जरूरी हैं।
#includeint main() { int counter; printf("Even numbers between 1 to 100\n"); for(counter = 1; counter <= 100; counter++) { if(counter%2 == 0) { printf("%d ", counter); } } return 0; }
इस प्रोग्राम का आउटपुट निम्न प्रकार से आयेगा।
Even numbers between 1 to 100
2 4 6 8 10 12 14 16 18 20 22 24 26 28 30 32 34 36 38 40 42 44 46 48 50 52 54 56 58 60 62 64 66 68 70 72 74 76 78 80 82 84 86 88 90 92 94 96 98 100
Do While Loop in C Programming

Do while लूप सी भाषा मे मौजूद तीन लूप मे से एक लूप हैं। यह बाकी बचे दो लूपो से भिन्न हैं। क्यूंकी इस लूप मे कंडीशन की जांच, लूप के सबसे निचले हिस्से मे होती हैं। जबकि while और for लूप मे कंडीशन की जांच लूप के सबसे ऊपर वाले हिस्से मे की जाती हैं। इसका प्रयोग करने के लिए निम्न प्रकार का syntax उपलब्ध हैं।
सिंटेक्स :
do {
statement(s);
} while( condition );ऊपर दिया गया syntax do while लूप का syntax हैं जिसमे आप देख सकते हैं की इस लूप मे कंडीशन को सबसे निचले हिस्से मे जांचा जा रहा हैं।
प्रभाव :
इस प्रकार के लूप की एक विशेष बात यह हैं, यह पहली बार लूप को जरूर क्रियान्वित करेगा जिसकी बजह से लूप एक बार जरूर चलेगा। इसका कारण यह हैं, की do while लूप मे कंडीशन को लूप की बॉडी के अंत मे जांचा जाता जिसकी वजह से लूप का एक तो क्रियान्वित होना तय हैं।
Flowchart of DO-WHILE Loop
ऊपर दिया गया चित्र do while का फलो चार्ट हैं, जिसमे आप do while के क्रियान्वयन को देख सकते हैं।
अब एक प्रोग्राम देखते हैं, जिसमे हम 11 से 20 तक की संख्या को स्क्रीन मे प्रिंट करेंगे।
#includeint main () { /* local variable definition */ int a = 10; /* do loop execution */ do { printf("value of a: %d\n", a); a = a + 1; }while( a < 20 ); return 0; }
इस प्रोग्राम का आउटपुट निम्न प्रकार से आयेगा।
value of a: 10
value of a: 11
value of a: 12
value of a: 13
value of a: 14
value of a: 15
value of a: 16
value of a: 17
value of a: 18
value of a: 19
Friday, 14 October 2016
While loop Statement / वाइल लूप स्टेटमेंट

while( condition )
{
Statement 1;
Statement 2 ;
}Main()
{
int a=1;
while(a<=10)
{
printf("2 X %d = %d",a,a*2);
}
}2 x 1 = 2 2 x 1 = 4 2 x 1 = 6 2 x 1 = 8 2 x 1 = 10 2 x 1 = 12 2 x 1 = 14 2 x 1 = 16 2 x 1 = 18 2 x 1 = 20
Tuesday, 4 October 2016
break statement in c programming

ब्रेक स्टेटमेंट का उपयोग लूप स्टेटमेंट से बाहर आने के लिए करते हैं। लूप स्टेटमेंट आम तौर पर जब तक क्रियान्वित होता रहता हैं, जब तक की लूप मे दिया गया कंडिशन गलत न हो जाए। अगर प्रोग्रामर लूप के बीच मे ही, लूप से बाहर आना चाहता हैं तो उस स्थिति मे प्रोग्रामर को break statement का उपयोग करना पड़ेगा।
लेकिन ध्यान रहे ब्रेक स्टेटमेंट का उपयोग करने के लिए बड़ी सावधानी से काम करना चाहिए। for लूप मे सीधे break statement का उपयोग करने पर लूप केवल एक बार ही चलेगा और बंद हो जाएगा। जिससे आपको सही परिणाम नहीं प्राप्त होगा। इस लिए लूप मे break का इस्तेमाल करने के लिए if स्टेटमेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे
for(a =1 ; a < = 10; a++)
{
printf ("%d", a);
break ;
}ऊपर दिये कोड मे आउटपुट 1 प्रिंट होगा और इसके बाद for लूप break स्टेटमेंट की बजह से बंद हो जाएगा। पर हम चाहते हैं की किसी विशेष शर्त पर ही लूप टर्मिनेट हो, जैसे 5 तक प्रिंट करने के बाद लूप बंद हो तब इस प्रकार की शर्त को पूरा करने के लिए प्रोग्रामर को if स्टेटमेंट का इस्तेमाल करना होगा।
for(a =1 ; a < = 10; a++)
{
printf ("%d", a);
if(a=>5) { break; }
}अब आप ऊपर जो प्रोग्राम देख रहे हैं, उसमे if स्टेटमेंट का प्रयोग किया गया हैं। जिसमे हमने लूप को बंद करने का एक निश्चित शर्त बता दी हैं। यदि a का मान 5 या उससे ज्यादा हैं तो लूप को बंद कर देना चाहिए। तब इस प्रकार ऊपर दिये कोड का आउटपुट होगा 1 2 3 4 5
इसके अलावा break statement का इस्तेमाल case statement मे भी किया जाता हैं। जहां पर switch मे किसी एक्स्प्रेशन को पास किया जाता हैं, वह एक्स्प्रेशन जब किसी case मे दिये एक्स्प्रेशन से मैच करता हैं तो उस case मे दिये statement क्रियान्वित होते हैं, उसके बाद case से बाहर निकलने के लिए break स्टेटमेंट का प्रयोग किया जाता हैं। case के साथ break स्टेटमेंट को समझने के लिए switch case statement का आर्टिकल जरूर पढे या यहा क्लिक करे।
Wednesday, 21 September 2016
switch case statement in c programming

switch (expression)
{
case constant-expression :
statement 1
break;
case constant-expression 2:
statement 2 ;
break;
case constant-expression 3:
statement 3 ;
break ;
default :
default statement ;
break;
}
अब एक स्विच case stetment को समझने के लिए एक प्रोग्राम देखते हैं। Example: Simple Calculator using switch Statement
# include
int main() {
char operator;
double firstNumber,secondNumber;
printf("Enter an operator (+, -, *,): ");
scanf("%c", &operator);
printf("Enter two operands: ");
scanf("%lf %lf",&firstNumber, &secondNumber);
switch(operator)
{
case '+':
printf("%.1lf + %.1lf = %.1lf",firstNumber, secondNumber, firstNumber+secondNumber);
break;
case '-':
printf("%.1lf - %.1lf = %.1lf",firstNumber, secondNumber, firstNumber-secondNumber);
break;
case '*':
printf("%.1lf * %.1lf = %.1lf",firstNumber, secondNumber, firstNumber*secondNumber);
break;
case '/':
printf("%.1lf / %.1lf = %.1lf",firstNumber, secondNumber, firstNumber/firstNumber);
break;
// operator doesn't match any case constant (+, -, *, /)
default:
printf("Error! operator is not correct");
}
return 0;
}
Output
Enter an operator (+, -, *,): *
Enter two operands: 1.5
4.5
1.5 * 4.5 = 6.8
Popular Posts
-
कंडीशनल आपरेटर : कम्प्युटर प्रोग्रामिंग मे ? : इस सिंबल को टर्नरी या कंडीशनल आपरेटर कहते हैं। इस आपरेटर का जन्म 1960 की एक मशहूर...
-
वेरियबल सी प्रोग्राममिंग का एक बहुत ही महत्वपूर्ण इकाई हैं। सी प्रोग्राममिंग मे की वह मेमोरी लोकेशन जहां पर हम कोई वैल्यू को प्रोग्राम ...
-
बेसिक स्ट्रक्चर ऑफ सी प्रोग्राम बेसिक स्ट्रक्चर ऑफ सी का तात्पर्य , किसी प्रोग्राम सीख रहे प्रोग्रामर को सी प्रोग्राम को बनाने के...
-
स्विच केस स्टेटमेंट किसी प्रोग्राम मे डीसीजन मेकिंग को हैंडल करने के लिए अगर ज्यादा if else स्टेटमेंट उपयोग किए जाए तो प्रोग्राम बहुत...
-
अरे क्या हैं ? अरे डाटा स्ट्रक्चर का एक प्रकार हैं , जो की फ़िक्स्ड साइज़ के डाटा का समूह हैं , अरे मे एक ही प्रकार के डाटा को स्ट...
-
सी भाषा के कैरेक्टर सेट कैरेक्टर यानि अक्षर जो किसी भी भाषा मे शब्दो का बनाने के लिए उपयोग होते हैं। शब्दो से वाक्य बनते हैं जिनसे...
-
Storage of Class in C स्टोरेज क्लास का संबंध सी के वेरिएबल से हैं। स्टोरेज क्लास किसी वेरिएबल के स्टोरेज लोकेसन तथा सीमाओ के...
-
बिटवाइज़ आपरेटर सी प्रोग्रामिंग मे बिट-वाइज़ आपरेटर प्रोग्रामर को बिट लेवल मे डाटा प्रोसेस करने की अनुमति देता हैं। जिसके उपयोग कर आ...
-
सी भाषा मे पहला प्रोग्राम सी मे प्रोग्रामिंग करने से पहले सी प्रोग्राम को कैसे लिखा जाता हैं उसके बारे मे कुछ नियम जान लेना बहुत ह...
-
असाइनमेंट आपरेटर : असाइनमेंट आपरेटर का उपयोग वैल्यू को दाए भाग से बाए मे मौजूद वेरिएबल मे स्टोर करना होता हैं। सी भाषा मे असाइनमें...




