Pages

Thursday, 7 July 2016

Character Set in C



सी भाषा के कैरेक्टर सेट

कैरेक्टर यानि अक्षर जो किसी भी भाषा मे शब्दो का बनाने के लिए उपयोग होते हैं। शब्दो से वाक्य बनते हैं जिनसे अर्थपूर्ण मतलब पता चलता हैं। अब आप सोच रहे होंगे की कम्प्युटर प्रोग्रामिंग अचानक से साहित्य कैसे समझा रहा हूँ। दोस्तो मत भूलिए सी एक कम्प्युटर भाषा हैं जिसका प्रयोग कर हम कम्प्युटर को अपने जरूरत के बारे मे बता सकते हैं। इसलिए इस भाषा मे भी अन्य भाषों की तरह ग्रामर (व्याकरण) होता हैं। जिसमे इस भाषा को सीखने का सबसे पहला पड़ाव इसके अक्षर समूह को जानना हैं जिसे अँग्रेजी मे कैरेक्टर सेट कहा जाता हैं। जैसे जब हम हिन्दी सीखते हैं तो हमे सबसे पहले क,,, घ आदि पढ़ाया जाता हैं या अँग्रेजी सीखते समय a, b, c ठीक इसी प्रकार सी भाषा को सीखने से पहले आप को इसके अक्षरो को जानना जरूरी हैं। सी भाषा मे कैरेक्टर सेट को चार भागो मे बाटा गया हैं, जो निम्न दिये गए हैं।
      1 – लेटर्स
      2 – डिजिट
      3 – स्पेसल कैरेक्टर
      4 – व्हाइट स्पेस

व्हाइट स्पेस को सी कंपाइलर इग्नोर करता हैं, किन्तु यह स्ट्रिंग कोंस्टंट का भाग हैं जिसका प्रयोग दो शब्दो को अलग करने के लिए किया जाता हैं। परंतु याद रखे व्हाइट स्पेस का प्रयोग इडेंटिफ़ायर और कीवर्ड के बीच मे नहीं किया जाता हैं।
1 – लेटेर्स :
     
      अँग्रेजी भाषा के अल्फाबेट A से Z और a से z इसके लेटेर्स हैं जिनका प्रयोग प्रोग्राम लिखने के लिए करते हैं। सी केस सेंसेटिव भाषा हैं। इसलिए यह याद रखे की a और A दोनों अलग अलग लेटेर्स हैं। इन लेटेर्स के जोड़ने से इडेंटिफ़ाइयर, कीवर्ड, स्ट्रिंग आदि का निर्माण होता हैं।

2 – डिजिट :

      सी मे डिजिट का भी प्रयोग होता हैं जो इडेंटिफ़ायर, न्यूमेरिक वैल्यू के लिय उपयोग किए जाते हैं यह संख्या मे केवल दस (0,1,2,3,4,5,6,7,8,9) ही होते हैं पर इनकी समूह से नए नए वाङको का निर्माण किया जा सकता हैं जैसे : 123, 345,764 आदि।

3 – स्पेशल कैरेक्टर :

      स्पेशल कैरेक्टर सी भाषा मे विशेष प्रकार के कैरेक्टर होते हैं, जिनका उपयोग प्रोग्रामिंग मे विशेष स्थानो मे ही किया जाता हैं, जिनहे आप सी के प्रोग्रामिंग के दौरान देखेंगे। फिलहाल सबसे पहले यह जानते हैं की कौन से स्पेशल कैरेक्टर सी भाषा मे उपयोग होते हैं जो निम्न प्रकार हैं।


Symbol

Meaning
 ~ 
 Tilde
 ! 
Exclamation mark 
 # 
Number sign 
 $ 
Dollar sign 
Percent sign  
 ^ 
Caret
 & 
Ampersand 
  * 
Asterisk 
(  
Lest parenthesis 
 ) 
Right parenthesis 
Underscore  
 + 
Plus sign 
 | 
 Vertical bar
  \ 
 Backslash
 `
 Apostrophe
 - 
 Minus sign
 = 
 Equal to sign
  { 
 Left brace
  } 
 Right brace
 [ 
 Left bracket
 Right bracket
 :
  Colon
 " 
 Quotation mark
 ; 
 Semicolon
 < 
 Opening angle bracket
 > 
 Closing angle bracket
  ? 
 Question mark
 , 
 Comma
 . 
Period
  / 
 Slash


No comments:
Write comments

Popular Posts

Recommended Posts ×