Pages

Friday, 14 October 2016

While loop Statement / वाइल लूप स्टेटमेंट


While लूप एक लूपिंग स्टेटमेंट हैं, यह लूपिंग स्टेटमेंट मे मौजूद सभी लूप मे सबसे सरल लूप होता हैं। इसका उपयोग आसान होता हैं। इसका उपयोग करने के लिए syntax निम्न प्रकार दिये हुये हैं।
while( condition )
{
Statement 1;
Statement 2 ;
}
While एक की-वर्ड हैं। जिसके बाजू मे हम ब्रेकेट का इस्तेमाल करते हैं। इस ब्रेकेट के बीच मे कंडिशन दिया जाता हैं। इस ब्रेकेट मे दिया कंडीशन तय करता हैं, की while लूप कब तक क्रियान्वित होगा।

While स्टेटमेंट मे लूप तब तक चलता हैं, जब तक while मे दिया गया कंडीशन सही होता रहता हैं। अगर while मे दिया गया कंडीशन गलत हो जाता हैं, तब लूप वही पर समाप्त हो जाता हैं। अब एक प्रोग्राम के माध्यम से जानते हैं की while लूप का इस्तेमाल कैसे करते हैं। वाइल का इस्तेमाल करते हुये हम 2 का टेबल प्रिंट करने जा रहे हैं।
Main()
{
int a=1;
while(a<=10)
{
printf("2 X %d = %d",a,a*2);   
}
}
इस प्रोग्राम का आउटपुट निम्न प्रकार से आयेगा।
2 x 1 = 2
2 x 1 = 4
2 x 1 = 6
2 x 1 = 8
2 x 1 = 10
2 x 1 = 12
2 x 1 = 14
2 x 1 = 16
2 x 1 = 18
2 x 1 = 20

No comments:
Write comments

Popular Posts

Recommended Posts ×