Pages

Friday, 17 June 2016

Features of C Programming



सी भाषा के गुण :-

कम्प्युटर सर्विसेस मे सी प्रोग्रामिंग का बहुत ही उपयोग हैं तथा सी दूसरी नई भाषाओ का आदर्श भी माना जाता हैं। सी भाषा का प्रयोग कई प्रकार के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाता हैं। आखिर ऐसा क्या खास हैं सी भाषा मे जो उसके इस लोकप्रियता का कारण हैं तो निम्न दिये बिन्दुओ के माध्यम से हम सी भाषा के गुणो को जानते हैं।

1- लो लेवल भाषा को सपोर्ट करना :-

सी प्रोग्रामिंग लो लेवल भाषा को सपोर्ट करती हैं, आप सी भाषा का प्रयोग कर आप असेंबली भाषा के प्रोग्राम को क्रियान्वित कर सकते हैं। जिसकी वजह से सी भाषा भी लो लेवेल भाषा की तरह कार्य करती हैं।
सी भाषा का प्रयोग कर आप काफी सरलता से असेंबली भाषा का कोड लिख कर प्रोग्राम बना सकते हैं जैसे नीचे दिया हुआ हैं।

2- पोर्टबिल्टी

सी भाषा मे बनाए गए प्रोग्राम किसी भी दूसरे कंपाईलर मे थोड़ बदलाव या बिना किसी बदलाव के क्रियान्वित हो सकते हैं। इस लिए सी भाषा मे बनाए गए प्रोग्राम पोर्टेबल होते हैं।
कंपाइलर और प्री- प्रोसेसर की वजह से सी भाषा के प्रोग्राम अलग अलग कम्प्युटर मे रन हो सकते हैं।

3- पावरफुल

सी भाषा कई प्रकार के डाटा टाइप की सुविधा प्रदान करता हैं
पहले से बने हुए कई महत्वपूर्ण फंक्शन हैं जिसका प्रयोग कर आपने तरह तरह के समस्याओ को हल करने के लिए प्रोग्राम बना सकते हैं।
सी भाषा मे कई उपयोगी और महत्वपूर्ण डिसीजन मेकिंग और लूपिंग स्टेटमेंट की सुविधा होती हैं। जो भाषा को और ताकतवर बनाता हैं।

4- बिट मैनीपूलेशन

बिट का प्रयोग कर सी की प्रोग्रामिंग की जा सकती हैं। बिट लेवेल मे कई आपरेशन आप सी प्रोग्राम की सहायता से कर सकते हैं। बिट लेवल मे मेमोरी रिप्रजेंटेशन को मैनेज किया जा सकता हैं
सी प्रोग्रामिंग मे बिटवाइज़ ऑपरेटर का प्रयोग कर बिट स्तर पर डाटा को प्रोसेस किया जा सकता हैं।

5- हाइ लेवेल के गुण :

यह पुरानी भाषाओ के मुक़ाबले यूजर फ्रेंडली भाषा हैं जो की डाटा को मैनेज करने के लिए कई अच्छे सुविधाए प्रदान करती हैं, जिससे प्रोग्रामिंग करना सरल हो गया हैं।
सी मे पुरानी भाषाओ के सभी महत्वपूर्ण गुणो को शामिल किया गया हैं। जिसकी वजह से सी और प्रभावशाली भाषा के रूप मे मौजूद हैं।

6- मॉडुलर प्रोग्रामिंग :-

मॉडुलर प्रोग्रामिंग एक सोफ्टवेयर डिज़ाइन तकनीक हैं, जिसमे पोग्राम के सभी फंक्शन को अलग अलग परिभाषित कर एक जगह पर आवश्यक पड़ने पर उपयोग किया जाता हैं।

7- पॉइंटर का प्रभावशाली उपयोग

सी प्रोग्रामिंग भाषा मे एक बहुत ही महत्वपूर्ण गुण का प्रयोग किया गया पॉइंटर, जिसका प्रयोग कर मेमोरी को सीधे सीधे एक्सेस किया जा सकता हैं।

8- प्रसारित करने का गुण

सी भाषा मे आवश्यकता पड़ने पर प्रोग्रामर अपनी आवश्यकता के आधार पर नए फंक्शन का निर्माण कर सकता हैं तथा उन फंक्शन का प्रयोग किसी दूसरे प्रोग्राम मे भी कर सकता हैं।  जिससे सी अपने को नए फंक्शनों के साथ प्रसार भी कर सकता हैं।

No comments:
Write comments

Popular Posts

Recommended Posts ×