Pages

Monday, 12 September 2016

ELSE IF LADDER WITH PROGRAM



Else IF LADDER stetment

Else if ladder स्टेटमेंट सी भाषा का एक बहुत ही उपयोग किया जाने वाला स्टेटमेंट हैं। इसके अंतर्गत किसी प्रोग्राम मे मल्टी ऑप्शन को इन्सर्ट किया जा सकता हैं। जैसे अगर हम if else स्टेटमेंट की बात करे तो यहाँ इस स्टेटमेंट मे केवल दो ऑप्शन होते हैं,

पहला – यह तो if statement क्रियान्वित होगा।
दूसरा – if statement के गलत होने पर else स्टेटमेंट क्रियान्वित होगा।

पर अगर आप प्रोग्राम मे मल्टी ऑप्शन (बहु विकल्प) का उपयोग करना चाहते हैं तो आप else if ladder का प्रयोग कर सकते हैं। नीचे दिये चित्र को देखे –



चित्र मे आप साफ साफ देख रहे हैं, की जब पहला if स्टेटमेंट मे हम कंडीशन को चेक करते हैं और वह गलत पाया जाता हैं तो कंट्रोल दूसरे कंडीशन मे जंप कर जाती हैं, अगर दूसरा कंडीशन भी फाल्स हो जाते तो कंट्रोल तीसरे कंडीशन मे जम्प करेगी। और इसी प्रकार प्रोग्रामर प्रोग्राम मे मल्टीपल ऑप्शन का उपयोग कर सकता हैं, else if ladder स्टेटमेंट का उपयोग कर के।

यह बिलकुल ऐसा हैं की कोई महिला साड़ी के दुकान मे गई हो, और जब तक उसे अपने मन की साड़ी न मिले तो वह वहाँ पर एक एक करके सभ साड़ी को देखती रहे। जब तक उसे अपने मन की साड़ी न मिल जाए या दुकान वाले की सभी साड़ी उस महिला के द्वारा देख न ली जाए।

अब एक प्रोग्राम देखते हैं जिसमे स्टूडेंट के मार्क्स (अंक) को इंटर करने पर प्रोग्राम स्टूडेंट के ग्रेड्स को आउटपुट के रूप मे प्रदर्शित करेगा।

C Program to print grade of a student using If Else Ladder Statement

#include
#include
 
int main(){
    int marks;
    
    printf("Enter your marks between 0-100\n");
    scanf("%d", &marks);
    /* Using if else ladder statement to print
       Grade of a Student */
    if(marks >= 90){
        /* Marks between 90-100 */
        printf("YOUR GRADE : A\n");
    } else if (marks >= 70 && marks < 90){
        /* Marks between 70-89 */
        printf("YOUR GRADE : B\n");
    } else if (marks >= 50 && marks < 70){
        /* Marks between 50-69 */
        printf("YOUR GRADE : C\n");
    } else {
        /* Marks less than 50 */
        printf("YOUR GRADE : Failed\n");
    }
      
    getch();
    return(0);
}
Above program check whether a student passed or failed in examination using if statement.

Output
Enter your marks
96
YOUR GRADE : A
 
Enter your marks
75
YOUR GRADE : B
 
Enter your marks
60
YOUR GRADE : C
 
Enter your marks
35
YOUR GRADE : Failed
 


Nested if Statement in C Programming



nested if Statement

नेस्टेड if स्टेटमेंट सी प्रोग्रामिंग मे किसी if statement या if else स्टेटमेंट के अंदर दूसरे if स्टेटमेंट या if else स्टेटमेंट के प्रयोग को अनुमति प्रदान करता हैं। जैसे

if (condition)
   {
      If (condition)
        {
        Statement 1 ;
        Statement 2 ;
         }
}

जैसा की आप ऊपर दिये हुये सिंटैक्स को देख सकते हैं, की एक if स्टेटमेंट के अंदर दूसरा if स्टेटमेंट का उपयोग किया गया हैं। इस प्रकार के if स्टेटमेंट को नेस्टेड if स्टेटमेंट कहते हैं।

इसका उपयोग जब किया जाता हैं जब आप एक शर्त (condition) के सही होने के बाद दूसरे कंडीशन को जाँचना चाहते हैं।

* Find largest among 3 variables using nested if */

#include
int main()
{
    int a,b,c;
    printf("Enter 3 numbers: \n");
    scanf("%d %d %d",&a,&b,&c);
    if(a>=b)
    {
        if(a>=c)
            printf("%d is largest",a);
        else
            printf("%d is largest",c);
    }
    else
{ if(b>=c)
        printf("%d is largest",b);
    else
        printf("%d is largest",c);
}
    return 0;
}

यह एक प्रोग्राम हैं जिसमे 3 वेरिएबल मे सबसे बड़े वेरियबल को पता करना है, इसमे आप देख सकते हैं की nested if का इस्तेमाल किया गया हैं।

इस प्रोग्राम मे सबसे पहले वाले if मे a>b को जांचा जा रहा हैं, अगर शर्त सही हुई तो a>c को जांचा जाएगा। अगर पहली शर्त गलत हो जाती तो दूसरी शर्त को नहीं जांचा जाएगा, बल्कि प्रोग्राम का कंट्रोल पहले if के else को पास हो जाएगा। अब आप देखेंगे की उस else के अंदर भी एक if else stetment प्रयोग किया गया हैं। जिसमे b >= c जांचा जा रहा हैं। तो आप इस प्रोग्राम मे नेस्टेड if stetment का प्रयोग देख समझ गए होंगे की नेस्टेड if statement एक if या else बॉडी के अंदर उपयोग दूसरे if या if else स्टेटमेंट के प्रयोग को कहते हैं।

अब नेस्टेड if को समझने के लिए नीचे एक चित्र दिया जा रहा हैं उसे देख नेस्टेड if stetment को समझने का प्रयास करे।


Popular Posts